मेरी फिल्में टीवी पर आती थी तो लोग कहते थे कि बच्चों को सुलाने का टाइम आ गया: इमरान हाशमी
अभिनेता इमरान हाशमी ने 'गनमास्टर जी9' के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी पुरानी फिल्मों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी फिल्में टीवी पर आती थीं तब लोग कहते थे कि बच्चों को सुलाने का समय आ गया। उन्होंने इसका ठीकरा निर्देशक आदित्य दत्त पर फोड़ा और कहा कि इन फिल्मों के परिणाम वह 20 साल से भुगत रहे हैं।