इमरान हाशमी के साथ काम करने से पहले नहीं सोचा था कि वह इतने अच्छे अभिनेता होंगे: सोहा

अभिनेत्री सोहा अली खान ने फिल्म 'तुम मिले' के अपने को-स्टार व अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर कहा है कि वह पहले उन्हें प्रोफेशनल नहीं मानती थीं। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था...वह देर से उठते होंगे...अपनी लाइनें ठीक से याद नहीं करेंगे...और वह इतने अच्छे अभिनेता नहीं होंगे। इमरान को अबतक कम आंका गया है...उनके साथ काम करना अच्छा रहा।"