फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान एक बार पेरिस एयरपोर्ट पर नो-स्मोकिंग ज़ोन में सिगरेट पीने लगे थे। विशाल ने कहा, "इरफान ने कहा कि यहीं पर पिएंगे आप देखिएगा।" विशाल के मुताबिक, इरफान सिगरेट पीते हुए एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ के सामने ऐसे ऐक्टिंग करने लगे जैसे उन्हें नियमों की जानकारी ही न हो।