इरफान अगर ज़िंदा होते तो दिलजीत दोसांझ के साथ काम करते: उनकी पत्नी सुतापा

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने इमैजिनेशन में इरफान के साथ फिल्म 'चमकीला' और दिलजीत दोसांझ के अभिनय को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इरफान अगर ज़िंदा होते तो दिलजीत के साथ काम करना पसंद करते और एक मलयाली फिल्म भी करते।