इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद में सफेदी कराने की दी इजाज़त
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को संभल (उत्तर प्रदेश) की शाही जामा मस्जिद की केवल बाहरी दीवारों पर रंगाई-पुताई कराने की मस्जिद कमिटी को इजाज़त दे दी। हाईकोर्ट ने मस्जिद की बाहरी दीवार पर बिना किसी छेड़छाड़ के लाइट सजाने की भी इजाज़त दी है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एक हफ्ते में यह काम पूरा करे।