इवेंट में जाने के दौरान जया बच्चन ने सड़क से उठाया कचरा, वीडियो हुआ वायरल

अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन एक इवेंट में जाते समय दोबारा स्पॉट की गई हैं। इवेंट में जाने के दौरान उनकी नज़र सड़क पर पड़ी एक प्लास्टिक की बोतल पर गई जिसे उन्होंने बिना देर किए नीचे झुककर उठाया और सड़क से किनारे कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद यूज़र्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।