इवेंट में बिना विग पहने पहुंचीं हिना खान; पैपराज़ी से कहा- अभी इतने ही बाल आए हैं

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित ऐक्ट्रेस हिना खान शनिवार रात एक इवेंट में बिना विग पहने पहुंचीं जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिना पैपराज़ी से कहती हैं, "मैं कैसी लग रही हूं और अभी इतने ही बाल आए हैं।" इस इवेंट के दूसरे वीडियो में ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हिना को गले लगाती नज़र आ रही हैं।