इस इंस्पायरिंग इंसान पर क्रश है: पति राघव चड्ढा को हार्वर्ड से बुलावा आने पर परिणीति चोपड़ा

ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अमेरिका स्थित हार्वर्ड केनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में अपने पति व 'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आमंत्रित किए जाने पर उनकी तारीफ की है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर राघव का वीडियो शेयर कर लिखा है, "इस इंस्पायरिंग इंसान पर क्रश है।😍" यह प्रोग्राम 5 मार्च-13 मार्च 2025 तक चलेगा।