inshorts

इस उम्र में उनकी लगन और मेहनत काबिल-ए-तारीफ: घनश्याम नायक के निधन पर राज

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट ने दिवंगत को-स्टार घनश्याम नायक को श्रद्धांजलि दी है। राज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत दिनों बाद सेट पर वापस आकर वह बहुत खुश थे...इस उम्र में उनकी लगन और मेहनत काबिल-ए-तारीफ थी।" बकौल राज, "हम वो किस्से कभी नहीं...भूलेंगे जो वह शेयर किया करते थे।"