इस ऐक्ट्रेस ने तलाक के बाद रिजेक्ट कर दी थी ₹200 करोड़ की एलिमनी, वेडिंग ड्रेस से लिया था बदला

अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु और अभिनेता नागा चैतन्य की 2017 में शादी हुई थी और दोनों 2021 में अलग हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समंथा को ₹200 करोड़ की एलिमनी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में समंथा ने वाइट वेडिंग गाउन को री-डिज़ाइन करवाकर ब्लैक गाउन में बदल दिया था।