इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹204 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा शेयर
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड से लगभग ₹204 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह ओडिशा में चल रहे आदित्य एल्युमिनियम स्मेल्टर विस्तार प्रोजेक्ट का हिस्सा है और प्रोजेक्ट के तहत पॉट शेल और सुपर-स्ट्रक्चर कंपोनेंट्स का फैब्रिकेशन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन किया जाएगा। वहीं, इस ऑर्डर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।