जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि उनके सरकारी आवास पर जले नोट मिलने से जुड़े आरोपों में वह निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से उनके इस्तीफे को किसी गलत काम या उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों-निष्कर्षों की स्वीकारोक्ति नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 9-अप्रैल को उनके इस्तीफे के बाद उन्हें पद से हटाने की कार्यवाही निरर्थक हो गई।