इस्तीफा स्वीकार नहीं फिर भी कांग्रेस में शामिल हुए IAS गोपीनाथन, जाने क्या हैं नियम
एजीएमयूटी कैडर के 2012 बैच के आईएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। गोपीनाथन का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है ऐसे में उनकी नौकरी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। केंद्रीय सिविल सेवा नियम कहते हैं कि कोई भी सरकारी कर्मचारी बिना इस्तीफा दिए राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता और न चुनाव लड़ सकता है।