इस तस्वीर को लेकर मुझे सर्वाधिक ट्रोल किया गया था: जुड़वा बेटों संग फोटो शेयर कर सेलिना
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने 1 महीने के जुड़वा बेटों संग स्विमिंग पूल के पास बैठी दिख रही हैं। सेलिना ने बताया कि इस तस्वीर को लेकर उन्हें सबसे अधिक ट्रोल किया गया था। बकौल सेलिना, स्विमसूट पहनने के लिए उन्हें जज किया गया था।