अभिनेता प्रकाश राज ने एक कार्यक्रम में बीजेपी और आरएसएस को लेकर कहा है, "इस देश में जो कुछ हो रहा है वह नरसंहार की तैयारी है, वे मुसलमानों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को मिटाना चाहते हैं। यही उनका एजेंडा है।" प्रकाश ने आरएसएस को पानी के नीचे छिपा राक्षस बताते हुए कहा कि असली ताकत आरएसएस के पास ही है।