इस प्रोफेशन में लोग अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करते हैं: बॉबी देओल

ऐक्टर बॉबी देओल ने बॉलीवुड में अपने करियर पर कहा है कि जब आप सफल होते हैं तो सभी आपका गुणगान करते हैं लेकिन असफल होने पर आपसे कोई बात तक नहीं करता। उन्होंने कहा, "कोई गिले-शिकवे नहीं हैं मुझे किसी से...सब अपना काम कर रहे हैं...हम ऐसे प्रोफेशन में हैं...जहां लोग अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करते हैं।"