इस बार ऑक्शन पैडल की जगह बेबी को गोद में लिया हुआ है: बच्चे के साथ फोटो शेयर कर प्रीति
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों में से एक के साथ तस्वीर शेयर की है। प्रीति ने लिखा, "टाटा आईपीएल ऑक्शन को देखने के लिए पूरी तरह तैयार हूं...इस बार ऑक्शन पैडल के बजाय प्यारे से बच्चे को गोद में लिया हुआ है जो एक बेहतरीन अनुभूति है।"