इस मुस्लिम देश में 'प्लेज़र मैरिज' कर रही युवतियां, 15 दिनों के लिए बना रहीं शौहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुंकाक (इंडोनेशिया) में कम आय वाले परिवारों की युवतियां पैसे कमाने के लिए पर्यटकों संग 15 दिनों की शॉर्ट मैरिज कर रही हैं। 'मुताह निकाह' (इस्लाम में अस्थायी विवाह) नामक इस प्रथा के अंतर्गत युवतियां टूरिस्ट्स को घरेलू और यौन सेवाएं देती हैं और पर्यटक के जाने के बाद यह शादी भंग हो जाती है।