इस राज्य में 100% बढ़ेगा सीएम और विधायकों का वेतन, जानिए किसे मिलेंगे कितने रुपए

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 100% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन ₹75,000 से बढ़कर ₹1.5 लाख/महीना, मंत्रियों की सैलरी ₹60,000 से बढ़ाकर ₹1.25 लाख/महीना और विधायकों का वेतन ₹40,000 से ₹80,000/महीना हो जाएगा।