इस रेशियो में बटेंगे टाटा मोटर्स की नई इकाई के शेयर, रिकॉर्ड डेट हुई तय

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल व पैसेंजर व्हीकल्स बिज़नेस का दो अलग-अलग इकाइयों में ​डीमर्जर बुधवार से लागू हो गया है जिसके शेयरों के अलॉटमेंट/इश्यू के लिए 14 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस दिन तक जिनके पास टाटा मोटर्स के शेयर्स होंगे उन्हें कमर्शियल व्हीकल के लिए बनी इकाई टीएमएलसीवी के भी शेयर 1:1 रेशियो में मिलेंगे।