इस्लामाबाद धमाके के बाद बीच सीरीज़ में पाकिस्तान छोड़ेंगे 8 श्रीलंकाई खिलाड़ी: रिपोर्ट
'एनडीटीवी' के मुताबिक, पाकिस्तान में वनडे सीरीज़ खेलने पहुंचे 8 श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने इस्लामाबाद धमाके के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की है और वे सीरीज़ बीच में छोड़कर श्रीलंका लौटेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, श्रीलंकाई बोर्ड इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट पाकिस्तान भेज रहा है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि मेहमान टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।