इस वीकेंड घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो दिल्ली से 200KM दूर बसे इस शहर को करें विज़िट

अगर आप दिल्ली की भागदौड़ और प्रदूषण से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं तो सिर्फ 200 किलोमीटर दूर राजस्थान का अलवर शहर आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह शहर अपनी शाही विरासत, किले, झीलों और नैशनल पार्क के लिए मशहूर है। पहाड़ की चोटी पर स्थित अलवर का बाला किला शहर का विहंगम दृश्य प्रस्तुत करता है