इस वॉर ज़ोन में बेगुनाह लोग रह रहे हैं: यूक्रेन का एक वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को भयावह बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक न्यूज़ कवरेज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इस वॉर ज़ोन में बेगुनाह लोग रह रहे हैं...वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं।" बकौल ऐक्ट्रेस, "समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है।"