न्यूज़ीलैंड में जन्मे और अब ऑस्ट्रेलिया में रह रहे लॉरेंस वॉटकिंस के नाम सबसे लंबे नाम का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उनके नाम में 2,253 अलग-अलग शब्द हैं। वॉटकिंस ने 1990 में कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया था। लॉरेंस ने वेलिंगटन रजिस्ट्रार जनरल द्वारा ऐप्लिकेशन रिजेक्ट किए जाने के बाद हाईकोर्ट जाकर नाम बदला था।