इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ से पहले कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत ने 25 फरवरी को रिलीज़ होने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर कहा है कि इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "ऐसा एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी ( जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती है) के लिए...क्योंकि पापा मानते हैं...'रॉमकॉम बिम्बो' ऐक्टिंग कर सकती है।"