inshorts

इस स्टारकिड के पिता के पास थीं 27 कारें; कहा- नहीं थी छूने की इजाज़त, ₹5 का देना होता था हिसाब

दिवंगत ऐक्टर महमूद के बेटे लकी अली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पिता ने उनके लिए ज़रूरत से ज़्यादा कभी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, "उनके पास 27 कारें थीं लेकिन मुझे एक भी छूने की इजाज़त नहीं थी। वह बोलते थे 'तुम कमाना तब खरीद लेना'। वह सुबह ₹5 देते थे और शाम को हिसाब पूछते थे।"