इस साल प्लैटिनम ने रिटर्न के तोड़ दिए रिकॉर्ड, सोने और चांदी को पीछे छोड़ दिया

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में प्लैटिनम ने अब तक 80% रिटर्न दिया है जबकि सोने ने 51% और चांदी ने 68% का रिटर्न दिया है। हालांकि, प्लैटिनम अब भी मई 2008 के अपने रिकॉर्ड हाई $2,250/औंस से 28% नीचे कारोबार कर रहा है। प्लैटिनम के भाव 2023 और 2024 में 8% गिर गए थे।