रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे पर शादी करेंगे। प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते को पिछले साल ऑफिशियली अनाउंस किया था। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल प्रतीक के बांद्रा स्थित घर पर इंटीमेट वेडिंग करेंगे जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।