इस साल 1 अक्टूबर को गोदरेज इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन का पद छोड़ेंगे आदि गोदरेज
गोदरेज इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (जीआईएल) ने शुक्रवार को बताया कि आदि गोदरेज इस साल 1 अक्टूबर को उसके निदेशक मंडल व चेयरमैन का पद छोड़ देंगे और नादिर गोदरेज उनकी जगह लेंगे। जीआईएल ने कहा कि नादिर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद भी संभालते रहेंगे। वहीं, आदि गोदरेज गोदरेज समूह के चेयरमैन व जीआईएल के मानद चेयरमैन बने रहेंगे।