इस साल अब तक 5 अमरनाथ तीर्थयात्रियों की हुई मौत, 40 हज़ार+ श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से अब तक 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 हज़ार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी (बर्फ के शिवलिंग) के दर्शन कर चुके हैं। गौरतलब है कि 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी।