ऐक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस-16' का हिस्सा बनने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है, "मुझे इस साल कोई कॉल भी नहीं आया है।" आकांक्षा ने कहा, "पिछले सीज़न में मुझे ऑफर आया था लेकिन उस वक्त मैं अपने टीवी शो में व्यस्त थी।" बकौल आकांक्षा, "भविष्य में मैं 'बिग बॉस' का हिस्सा बनना चाहती हूं।"