inshorts

इस साल जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 40 नागरिक मारे गए: लोकसभा में सरकार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि इस साल 15 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में 40 नागरिक मारे गए हैं और 72 घायल हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षा बलों के 35 जवान शहीद और 86 घायल भी हुए।