इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंकों ने सालाना आधार पर 17.2% अधिक दिए ऋण: आरबीआई

आरबीआई के अनुसार, इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर बैंकों ने 17.2% अधिक ऋण दिए जो 2021 के समान तिमाही में 7% थी। बकौल आरबीआई, सावधि जमा वृद्धि सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 10.2% हो गई जो पिछले समान अवधि में 6.4% थी। वहीं, चालू और बचत जमा वृद्धि घटकर क्रमश: 8.8% और 9.4% रह गई।