इसके बाद स्कूबा एडवेंचर्स शुरू हुए: माधुरी संग स्कूबा डाइविंग सीखने की तस्वीर पर नेने
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें दोनों स्कूबा डाइविंग गियर में हैं। उन्होंने लिखा, "फ्लोरिडा की गर्मी में स्कूबा डाइविंग सीखने से बेहतर कुछ नहीं है...कुछ मिनटों में माधुरी बिना डरे 100 फीट नीचे चली गई थीं...इसके बाद ही दुनियाभर में हमारे स्कूबा एडवेंचर्स शुरू हुए थे।"