अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'दसवीं' पर कहा है कि निर्देशक तुषार जलोटा ने उन्हें बताया कि आगरा जेल में फिल्म की शूटिंग के बाद करीब 20 कैदियों ने परीक्षा दी जिसमें से 12 कैदी पास भी हुए। अभिषेक ने कहा, "जब आप अपने काम के ज़रिए किसी बदलाव के माध्यम बनते हैं तो अच्छा लगता है...यह प्रेरणादायक है।"