इसने मुझे कई गुना और प्रेरित किया: पीएम मोदी द्वारा ज़िक्र किए जाने पर किली पॉल

भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय गानों को लिप-सिंक करने वाले तंज़ानिया के किली पॉल ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने शो 'मन की बात' में उनका और उनकी बहन नीमा पॉल का उल्लेख करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा, "जगने के बाद इतनी खूबसूरत खबर को जानकर बेहद उत्साहित हूं...इससे कई अधिक गुना प्रेरित हुआ हूं।"