इसमें कोई सच्चाई नहीं है: दीपिका कक्कड़ की 'पहली शादी से थी बेटी' की अफवाह पर पति शोएब

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की 'पहली शादी से एक बेटी थी' की अफवाहों पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर कोई कुछ भी आरोप लगा रहा है। लोग आपकी खामोशी का फायदा उठाते हैं। इसका असर दीपिका पर तब पड़ा जब वह प्रेग्नेंट थीं।"