मोकामा (बिहार) के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना पुलिस द्वारा पूर्व विधायक व एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरजेडी नेता सूरजभान सिंह की पत्नी और महागठबंधन प्रत्याशी वीणा देवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह मामला दो प्रत्याशियों के बीच का है, इसमें हमारा या पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।"