इससे मेरे परिवार पर कोई असर नहीं पड़ा: किसिंग विवाद को लेकर उदित नारायण

सिंगर उदित नारायण ने एक महिला फैन को किस करने के बाद हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना का उनपर या उनके परिवार पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, "लोगों ने ऑनलाइन मज़ाक बनाया। मेरी पत्नी दीपा मेरे साथ ज़्यादातर कॉन्सर्ट में जाती हैं और मुझे मिलने वाले प्यार को देखकर खुश होती हैं।"