इससे विधानसभाओं की स्वायत्ता छीनी जा रही हैः 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पर TMC

'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पर लोकसभा में टीएमसी का पक्ष रखते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, "यह संविधान के मूल ढांचे पर ही प्रहार करता है और यदि कोई विधेयक संविधान के मूल ढांचे पर प्रहार करता है तो वह अधिकार क्षेत्र से बाहर है।" उन्होंने आगे कहा, "इस विधेयक से राज्य विधानसभाओं की स्वायत्ता छीनी जा रही है।"