इससे कैसे प्रभावित होगी देश की संप्रुभता?: पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री को लेकर शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों (2002) पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर विवाद पर कहा है, "एक डॉक्यूमेंट्री से हमारे देश की संप्रभुता कैसे प्रभावित हो सकती है?" उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाना गैर-ज़रूरी है। इसे नज़रअंदाज़ भी किया जा सकता है।"