इससे राज्यों का वित्तीय बोझ बढ़ेगा: कई राज्यों में ओपीएस लागू किए जाने को लेकर आरबीआई
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कई राज्यों द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) फिर से लागू करने पर आगाह करते हुए कहा है कि इससे राज्यों का वित्तीय बोझ बढ़ेगा। आरबीआई ने 'स्टेट फाइनेंसिज़: 2022-23 के बजट का एक अध्ययन' शीर्षक से अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह आने वाले वर्षों में अनफंडेड देनदारियों के संचय को जन्म दे सकता है।