inshorts

इसे थूकना नहीं दुआओं को फूंकना कहते हैं: मंगेशकर के अंतिम संस्कार के दौरान के शाहरुख के वीडियो पर उर्मिला

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के दौरान के ऐक्टर शाहरुख खान के दुआ मांगने के वीडियो को लेकर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा है, "इसे थूकना नहीं, दुआओं को फूंकना कहते हैं...इस सभ्यता व संस्कृति को भारत कहते हैं।" उन्होंने कहा, "राजनीति बहुत निचले स्तर तक गिर गई है...एक समाज के तौर पर हम विकृत हो गए हैं🙏🏻।"