inshorts

इसे दोबारा किया जा सकता है: इसरो का मिशन असफल होने के बाद जितेंद्र सिंह

इसरो के अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट का लॉन्च असफल होने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है, "मैंने इसरो के चयरमैन डॉक्टर के. सीवन से इस बारे में विस्तार से चर्चा की है।" बकौल सिंह, "पहले 2 चरण ठीक रहे। उसके बाद क्रायोजेनिक इंजन में दिक्कत आई। यह मिशन दोबारा किसी समय पर किया जा सकता है।"