इसे रिलेशनशिप का नाम नहीं दूंगा, वह अच्छी दोस्त हैं: शमिता के साथ संबंध पर राकेश

अभिनेता राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को अपनी बहुत अच्छी दोस्त बताया है और कहा कि वह उनका बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं इसे रिलेशनशिप का नाम नहीं दूंगा...यह एक बॉन्ड है और हम केवल चीज़ों को नाम देते हैं। यह ऐसा है जैसे...2 लोग एक-दूसरे के साथ का आनंद ले रहे हैं...एक-दूसरे का खयाल रख रहे हैं।"