अभिनेत्री नोरा फतेही को डेट करने की अफवाहों पर सिंगर गुरु रंधावा ने कहा है, "अगर कोई ऐसा सोचता है कि...मैं उनके जैसी खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा हूं और यह बात मुझे परेशान करेगी तो ऐसा नहीं है।" रंधावा ने आगे कहा, "मैं इन बातों से परेशान नहीं होता हूं, यह सब काम का हिस्सा है।"