इसे समस्या के रूप में नहीं देखती: को-ऐक्टर नवाज़ुद्दीन के साथ 27 साल के अंतर पर अवनीत

अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपने और 'टीकू वेड्स शेरू' के को-ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बीच 27 साल के अंतर पर कहा है कि वह पुरुष और महिला कलाकारों के बीच उम्र के अंतर को समस्या के रूप में नहीं देखतीं। बकौल अवनीत, "ऐसा पहले हुआ है...लेकिन कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की गई...ऐसी कई जोड़ियों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।"