इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता: 'पीएम मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो' बयान पर पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेता राजा पटेरिया के बयान 'पीएम मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर ज़ुबान फिसलने से भी ऐसा हुआ है तो भी इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।" बकौल खेड़ा, प्रधानमंत्री और किसी अन्य के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।