एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने के बाद हिज़बुल नेताओं द्वारा बेसहारा छोड़ दी गई उसकी पत्नी रज़िया बीबी ने कश्मीर लौटने पर कहा है कि इस्लाम के नाम का दुरुपयोग कर कश्मीरी युवाओं का जीवन बर्बाद किया जा रहा है। कश्मीरी महिला रज़िया ने कहा, "यहां सुकून में हूं...बच्चों की चिंता नहीं होती...यहां मेरे बच्चों का ख्याल रखा गया।"