ई-चालान पर SC का कड़ा रुख, गाड़ी ज़ब्ती से लेकर ब्लैकलिस्टिंग तक की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ई-चालान की वसूली के लिए निर्देश जारी किए हैं। अब चालान न भरने पर रैंडम चेकिंग के दौरान वाहन ज़ब्त किए जा सकते हैं, रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल, डुप्लीकेट RC, PUC और ट्रांसफर जैसी ऑनलाइन सेवाएं रोकी जा सकती हैं। कोर्ट में बिजली बिल से वसूली पर चर्चा हुई लेकिन लिखित आदेश में इसे शामिल नहीं किया गया।